Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 26 Aug 2021 1:41 pm IST

मनोरंजन

वंदना कटारिया की मायानगरी में मौजूदगी, जानिए क्या है वज़ह?


टोक्यो ओलंपिक्स में अपने शानदार प्रदर्शन से प्रत्येक भारतीय का दिल जीतने वाली उत्तराखंड की वंदना कटारिया जल्द ही आपको 'द कपिल शर्मा शो' में नज़र आएंगी। बता दें, शो की शूटिंग के लिए दो दिन पहले भारतीय महिला हॉकी टीम की वंदना हरिद्वार से मुंबई पहुंची थी। इसके बाद वह मंगलवार को शूट में व्यस्त रही जो जल्द ही टीवी पर प्रसारित होगा। गौर करने वाली बात यह भी है, की वन्दना के साथ इस एपिसोड में आपको रानी रामपाल और सुशीला भी नज़र आएंगी।