Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 2 Jan 2023 6:30 am IST

मनोरंजन

Tunisha suicide case: जेल में अकेले न छोड़ा जाए शीजान को, उठा सकते हैं सुसाइड जैसा कदम- वकील


तुनिशा शर्मा मौत मामले में हर रोज कोई न कोई नया खुलासा हो रहा है। वहीं जेल में बंद शीजान पुलिस को  पूरी तरह से सहयोग नहीं कर रहा है। कभी वह घर का खाना मांग रहा है तो कभी उसे निर्दोष बताया जा रहा है। गत दिवस शीजान खान को कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया गया था, जिसके बाद उसकी कस्टडी 14 दिनों के लिए और बढ़ा दी गई है।
उधर, बीती रात एक्टर शीजान के वकील ने कहा था उनकी सीक्रेट गर्लफ्रेंड हैं या फिर बॉयफ्रेंड इस बारे में वे आज खुलासा करने वाले हैं। एक बातचीत में शीजान के वकील ने कहा कि उनकी कन्डीशन को कोर्ट ने मान लिया है।  सिर्फ इतना ही नहीं वकील ने तुनिशा के मामा पर भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि शीजान के खिलाफ पुलिस के पास कोई पुख्ता सबूत नहीं हैं। पुलिस ने प्रेशर में आकर शीजान मोहम्मद को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा उन्होंने एफआईआर में भी कई खामियां गिनाईं है।