Read in App


• Fri, 5 Feb 2021 1:33 pm IST


कांग्रेस ने शिल्पी अरोड़ा को दी अहम जिम्मेदारी


देहरादून कांग्रेस ने मिशन 2022 के लिए अपनी तैयारियां तेज़ कर दी हैं इसके चलते कांग्रेस ने उत्तराखंड की कोर्डिनेशन कमेटी और सोशल मिडिया कमेटी घोषित कर दी है। प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव को कोर्डिनेशन कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। साथ ही सोशल मीडिया विभाग का शिल्पी अरोड़ा को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी पूर्व प्रवक्ता और मीडिया मामलों की अनुभवी शिल्पी अरोड़ा को सौंपी गई है। वर्तमान डिजिटल और सोशल मीडिया के युग में इसे राजनीतिक प्रचार का एक महत्वपूर्ण और प्रभावी टूल माना जाता है।