Read in App

Rashmi Panwar
• Wed, 10 Mar 2021 9:20 am IST


मुख्यमंत्री के चेहरे पर सस्पेंस बरकरार


देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के इस्तीफे के बाद नए चेहरे पर सस्पेंस बना हुआ। राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी को छोड़ सभी विधायक और सांसद देहरादून पहुंच चुके हैं। बलूनी के नहीं आने से यह संकेत मिल रहा है कि सीएम पद की रेस में वो पिछड़ गए है। अगर विधायकों में से मुख्यमंत्री बना तो सतपाल महाराज और धन सिंह दो नाम बताए जा रहे हैं। सांसदों में अजय भट्ट के साथ रमेश पोखरियाल निशंक हैं। निशंक का नाम अचानक चर्चा में आया है और उनको बड़ा दावेदार माना जा रहा है। 10 बजे भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पर्यवेक्षक रमन सिंह पहुंच रहे हैं।