Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 5 Oct 2021 4:57 pm IST

ब्रेकिंग

मेधावी छात्रवृत्ति बढ़ाने की तैयारी में जुटा विभाग


मुख्यमंत्री के घोषणा के बाद शासनादेश जारी होते ही शिक्षा विभाग तुरंत हरकत में आया है। दरअसल  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की थी कि डॉ. शिवानंद नौटियाल छात्रवृत्ति और श्रीदेव सुमन राज्य मेधावी छात्रवृत्ति में बढोतरी की जाए। श्री देव सुमन राज्य मेधावी छात्रवृत्ति योजना में प्रत्येक विकास खंड से 5 छात्र-छात्राओं का चयन कर राज्य भर से प्रतिवर्ष 475 छात्र-छात्राओं को इस छात्रवृत्ति का लाभ दिया जाएगा। आदेश मिलते ही महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा वंशीधर तिवारी ने इस सम्बन्ध में अधिकारियों की मीटिंग ली। उन्होंने इस संबंध में आगे की रूप-रेखा तैयार करने के निर्देश दिए।