यूूक्रेन जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने देश में सैन्य लामबंदी का आदेश दे दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि, पश्चिमी देश रूस को तबाह और कमजोर करने की साजिश रच रहे हैं।
रूसी समाचार एजेंसी आरटी ने पुतिन के हवाले से बताया कि, पश्चिमी देशों ने हद पार कर दी है कि, इसके साथ ही पुतिन ने पश्चिमी देशों को चेतावनी भी दी। पुतिन ने कहा है कि, पश्चिमी देश रूस को तोड़ने-नष्ट करने का आह्वान कर रहे हैं, लेकिन हमवतन का भविष्य सुरक्षित करने के लिए यह कदम उठा रहे हैं।
विशेष सैन्य अभियान ‘यूक्रेन जंग‘ का हमारा लक्ष्य वही है। यूक्रेन के लुहांस्क पीपुल्स रिपब्लिक (LPR) को मुक्त करा लिया गया है और डोनेत्स्क पीपुल्स रिपब्लिक डीपीआर (DPR) को भी आंशिक रूप से मुक्त करा लिया गया है। इसके साथ ही पुतिन ने पश्चिमी देशों को चेतावनी दी कि, यदि क्षेत्रीय अखंडता को खतरा पैदा हुआ तो रूस सभी उपलब्ध साधनों का उपयोग करेगा। इसे कोई झांसा नहीं समझा जाए।
अपने देश की सैन्य मोर्चाबंदी के आदेश पर पुतिन ने दस्तखत कर दिए हैं, और यह आज से ही लागू हो जाएगा। रूस के रक्षा मंत्री ने कहा कि, देश में 3,00,000 रिजर्व सैनिकों को तैनात किया जाएगा।