Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 16 Apr 2022 8:30 am IST


उत्तराखंड: बच्चों के साथ घर के आंगन में खेल रही थी तीन साल की मासूम


उत्तराखंड के उधमसिंह नगर में दिल को झकझोरने वाली घटना घटी है। जिले के किच्छा में मौसेरे भाई ने अपनी तीन वर्षीय बहन के साथ दुष्कर्म कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली अंतर्गत एक गांव में गुरुवार दोपहर तीन वर्षीय बालिका अपने घर के आंगन में खेल रही थी। उसके पिता एक निजी स्कूल की बस के चालक हैं और माता भी मेहनत मजदूरी करती है।  गुरुवार को पिता एवं माता किसी कार्यवश घर से बाहर गए थे। बालिका अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान बच्ची का मौसेरा भाई बाइक पर सवार होकर आया और बच्ची को बिठा कर ले गया। जब मां बाप वापस आये तो बच्ची को नदारद देख कर उसकी खोजबीन शुरू कर दी। तब उसके साथ खेल रहे बच्चो ने बाइक सवार के बारे में बताया। लोगो ने युवक की तलाश शुरू कर दी। लेकिन युवक घटना से अनजान बन गया।