Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 20 Jan 2023 4:34 pm IST


अब WhatsApp पर खुद को भी कर सकेंगे मैसेज, कंपनी ने लांच किया ये धमाकेदार फीचर


अब सोशल मीडिया ऐप्स का इस्तेमाल काफी ज्यादा होने लगा है। फेसबुक मैसेंजर और इंस्टाग्राम जैसे ऐप्स में खुद को मैसेज करने की सुविधा पहले से थी लेकिन अब ये फैसिलिटी वॉट्सएप पर शुरू हो गई है। लेटेस्ट अपडेट में वॉट्सएप यूजर ऐप पर    खुद को मैसेज कर सकते हैं।  ये मैसेज योरसेल्फ काफी समय से वॉट्सएप पर आने वाला था लेकिन अब यह फाइनली आ चुका है। इस सुविधा का इस्तेमाल यूजर कई तरह से कर सकते हैं।  जैसे याद रखने के लिए नोट्स बनाना, टु-डू लिस्ट, शॉपिंग लिस्ट बनाना आदि।
लेटेस्ट अपडेट के रूप में इसे सभी यूजर्स के लिए रोल आउट किया जा रहा है। यहां तक ​​कि आप इसमें अपने लिए वॉयस मेमो भी सेव कर सकेंगे। अगर आप खुद को वॉट्सएप मैसेज करना चाहते हैं तो आपको अपने वॉट्सएप का मेन मेन्यू ओपन करना होगा और कॉन्टैक्ट्स में जाना होगा। उस लिस्ट में सबसे ऊपर आपका नाम दिखाई देगा। उस पर टैप करके आप मैसेज कर सकते हैं। खास बात ये है कि जो मैसेज आप भेजेंगे, वो अपने आप सिंक हो जाएंगे, अगर आप किसी दूसरे डिवाइस में भी वॉट्सएप ओपन करेंगे तो ये मैसेज दिखाई दे जाएंगे।  अगर आप अपने मोबाइल में इस फीचर का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपको स्मार्टफोन या फिर लैपटॉप की जरूरत होगी। आप लैपटॉप में web.whatsapp.com/ पर जाएं। अगर आपको यहां पर अपने वॉट्सएप पर यह फीचर नजर नहीं आ रहा है तो आपने अपने ऐप को अपडेट कर लें।