Read in App


• Sat, 13 Feb 2021 6:05 pm IST


तपोवन में आई भीषण आपदा में मिले 19 मानव अंग


देहरादून। तपोवन में आई भीषण आपदा में रेस्क्यू टीम को अभीतक 19 मानव अंग मिले हैं। जिसे डीएनए सैंपलिंग के लिए सुरक्षित रखा गया है। पुलिस उप महानिरीक्षक आनंद भरणे ने बताया कि चमोली में आई प्राकृतिक आपदा में स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस, एफएसएल रेस्क्यू खोज, बचाव राहत एवं डीएनए सैम्पलिंग के कार्यों में लगी हुई है। उन्होंने बताया कि अभीतक लापता कुल 204 लोगों में से 38 चमोली, 30 रूद्रप्रयाग, छह पौड़ी गढ़वाल, एक टिहरी गढ़वाल, एक के शव अलग-अलग स्थानों से बरामद किये जा चुके हैं। जिनमें से 13 लोगों की शिनाख्त हो गई है और 25 लोगों की शिनाख्त अभीतक नहीं हो सकी है। लापता समस्त लोगों के संबंध में अबतक कोतवाली जोशीमठ में 14 मुकदमें दर्ज किये जा चुके हैं। इसके अलावा अभीतक 24 शवों वं 11 मानव अंगों को पूरे धार्मिक रीति रिवाजों के साथ दाह संस्कार किया जा चुका है।