Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 16 Mar 2023 6:03 pm IST

खेल

महिला विश्व चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में निखत जरीन की शानदार जीत


भारत की स्टार महिला मुक्केबाज निखत जरीन ने गुरुवार को नई दिल्ली में महिला विश्व चैंपियनशिप के शुरुआती दौर में शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने आरएससी (रेफरी स्टॉप कॉन्टेस्ट) के जरिये जीत दर्ज की। निखत इस साल टाइटल डिफेंड करने उतरी हैं। पिछले साल निखत ने वर्ल्ड चैंपियनशिप का खिताब जीता था। महिला वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप टूर्नामेंट की शुरुआत निखत की बाउट से हुई और मुक्केबाज ने घरेलू दर्शकों को निराश नहीं किया। 50 किग्रा वर्ग में प्रतिस्पर्धा करते हुए 2022 राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता ने अपने प्रतिद्वंद्वी को पहले आंका और अपना समय लिया, लेकिन एक बार जब उन्होंने अजरबैजान की मुक्केबाज के खेल को समझ लिया, तो उन्हें कोई रोक नहीं पाया।