Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 17 Aug 2021 2:18 pm IST


जानिए अफ़गानिस्तान के बिगड़ते हालात पर क्या बोले यह बॉलीवुड सितारे -


अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के कारण लगभग हर जगह  अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया है। ऐसे हालातों में बॉलीवुड के कलाकार भी चिंता जताने से खुद को रोक नही पा रहे हैं। आपको बता दें, की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी से लेकर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा, कंगना रनौत और  श्रेया घोषाल ने तक अफ़गानिस्तान में बिगड़ रहे हालातों पर ट्वीट करते हुए दुःख और फ़िक्र जताई हैं।1974 में आई फिल्म 'धर्मात्मा' के लिए अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में शूटिंग कर चुकी हेमा मालनी ट्वीट करते हुए लिखती हैं- 'यह जो हो रहा है उसे देखकर और देश से भागने की कोशिश कर रहे लोगों को देखकर बहुत दुख होता है। एयरपोर्ट पर वह पागल भीड़ बहुत डरावनी है।' इसी मामले में श्रेया घोषाल ने ट्वीट किया - दहशत और पीड़ा देखकर #Aghanistan के लोगों के लिए प्रार्थना कर रही हूं।