Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 10 Mar 2022 7:00 am IST


डेढ़ दशक से ठप पड़ी टोंस में प्रस्तावित हनोल-त्यूणी परियोजना


ऊर्जा उत्पादन में अग्रणी उत्तराखंड में पहाड़ के विकास में महत्वपूर्ण माने जाने वाली प्रस्तावित जल विद्युत परियोजनाएं सरकार की अनदेखी और तंत्र की उदासीनता से ठंडे बस्ते में पड़ी है। जनजाति क्षेत्र जौनसार-बावर के विकास की दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण टोंस नदी पर प्रस्तावित 90 मेगावाट क्षमता की हनोल-त्यूणी जल विद्युत परियोजना इनमें एक है, जो पिछले डेढ़ दशक से लंबित है। दो अन्य प्रस्तावित जल विद्युत परियोजना के निर्माण की कवायद कुछ समय पहले शुरू हुई पर वह भी ठप पड़ गई। प्रस्तावित परियोजनाओं के निर्माण में हो रही देरी को लेकर राज्य एसटी आयोग के अध्यक्ष मूरतराम शर्मा ने पहल शुरू की है। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मांग पर प्रधानमंत्री और सचिव राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग को पत्र प्रेषित कर कार्रवाई का आग्रह किया है।