Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 4 Aug 2021 7:37 am IST


राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की क्लास को तैयारियों में जुटी प्रदेश भाजपा


देहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की क्लास के लिए प्रदेश भाजपा तैयारियों में जुट गई है। माना जा रहा कि इस दौरान वह आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विमर्श करने के साथ कुछ टिप्स भी देंगे। इसे देखते हुए प्रांतीय नेतृत्व की ओर से पार्टी की मंडल स्तर तक की कार्यसमितियों, बूथ स्तर तक संगठन की स्थिति समेत अन्य जानकारियां एकत्र की जा रही हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर 21 अगस्त को देहरादून पहुंचेंगे। पहले उनका दौरा 10 जुलाई से होना था, मगर तब प्रदेश सरकार में हुए नेतृत्व परिवर्तन के चलते इसे टाल दिया गया था। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया कि अब राष्ट्रीय अध्यक्ष का 21 अगस्त से दौरा लगभग फाइनल हो गया है। दो दिन के दून प्रवास के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकत्र्ताओं की 10 बैठकों में भाग लेंगे।