Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 4 Mar 2023 2:00 pm IST

राजनीति

पश्चिम बंगाल : कांग्रेस प्रवक्ता कौस्तव बाग्ची गिरफ्तार, सीएम ममता को कह दिया था...


पश्चिम बंगाल कांग्रेस के प्रवक्ता कौस्तव बागची गिरफ्तार कर लिए गए हैं। दरअसल, बाग्ची ने पश्चिम बंगाल CM ममता बनर्जी के खिलाफ कथित टिप्पणी की थी। 

आज शनिवार सुबह उन्हें उनके आवास से गिरफ्तार किया गया था। एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि, शहर के बुरटोला पुलिस थाने की एक बड़ी टीम ने पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बैरकपुर में बागची के आवास पर तड़के करीब साढ़े तीन बजे छापा मारा और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। 

उन्हें गिरफ्तार कर बुरतोला पुलिस थाने लाया गया जबकि पार्टी कार्यकर्ताओं ने थाने के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि, बागची के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 120(बी) (आपराधिक साजिश), 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना), 506 (आपराधिक धमकी) और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि, बागची ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी और सागरदिघी उपचुनावों में कांग्रेस की जीत के बाद पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी पर "व्यक्तिगत हमलों" के लिए सीएम और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी की कथित तौर पर आलोचना भी की थी।