Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 16 Mar 2023 5:13 pm IST


बरेली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता, चम्पावत के पंकज कुमार ने दिखाया दम


चंपावत : बरेली में आयोजित उत्तर भारत और मिस्टर बरेली बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में चम्पावत के पंकज कुमार को चौथा स्थान मिला है। यह प्रतियोगिता 11 मार्च को बरेली दासी स्टोन बैंक्विट हॉल में आयोजित की गई थी।इससे पूर्व भी पंकज ने पिछले वर्ष 13 नवंबर को बदांयू मे आयोजित शरीर शौष्ठव प्रतियोगिता में 65 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। हाल ही में बरेली में आयोजित शरीर शौष्ठव प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों के 50 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया था। जिसमें पंकज ने चौथा स्थान हासिल किया। पंकज जिला मुख्यालय ब्लॉक रोड के निवासी हैं। वह जिला पंचायत में अपना जिम भी संचालित करते हैं। पंकज का कहना है कि कोरोना काल में उन्होंने जिम खोला था। पंकज की इस उपलब्धि पर नगर पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, पीएमएस एचएस ऐरी, व्यापार संघ अध्यक्ष विजय चौधरी, नवल जोशी आदि ने शुभकामनाएं दी हैं।