Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 1 Aug 2022 4:50 pm IST


आजादी के अमृत महोत्सव का व्याख्यान आयोजित


चंपावत : पीजी कॉलेज लोहाघाट में राजनीति विज्ञान, गणित विभाग और अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की संयुक्त पहल पर आजादी के अमृत महोत्सव का व्याख्यान आयोजित हुआ। प्राचार्य डॉ. संगीता गुप्ता की ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 उच्च शिक्षा में अब छात्र-छात्राएं अपने मन पसंद के विषय पढ़ने के साथ-साथ अन्तरसंकाय विषयों को भी पढ़ सकते है। साथ ही स्नातक चार साल और स्नातकोत्तर एक साल का हो गया है l जिसमें छात्रों के वोकेशनल और रोजगार परख शिक्षा की ओर ध्यान दिया गया है। मुख्य वक्ता और संयोजक डॉ. प्रकाश लखेड़ा ने भारत को फिर से विश्व गुरु बनाने के लिए नई शिक्षा को रखा है। उन्होंने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति, भारत के आध्यात्मिक दर्शन और ज्ञान को इसका आधार बताया है।