Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 5 Aug 2021 4:17 pm IST


यूपी और दिल्ली की परिसंपत्तियां बेचेगा परिवहन निगम


उत्तराखंड परिवहन निगम की आर्थिक स्थिति काफी खराब हो चुकी है। कर्मचारियों को पिछले कई महीनों से वेतन तक नहीं मिल पाया है। ऐसे में परिवहन निगम अब उत्तर प्रदेश और दिल्ली की अपनी परिसंपत्तियों को बेचकर अपनी आर्थिकी मजबूत करेगा। वहीं परिवहन मंत्री यशपाल आर्य का कहना है कि रोडवेज की स्थिति पहले ही काफी खराब थी। कोरोना काल के चलते बसों का संचालन ठप हो गया। कर्मचारियों को तनख्वाह देने तक के पैसे नहीं हैं। ऐसे में अब परिवहन निगम को निर्देशित किया गया है कि अपने खर्च में कटौती करें।