Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 13 Oct 2022 9:30 am IST


प्रदीप पुरोहित बने आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट संघ के जिलाध्यक्ष


राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी फार्मासिस्ट संघ का जिला अधिवेशन आयोजित किया गया। अधिवेशन में कर्मियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा के साथ ही जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें प्रदीप पुरोहित को संघ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया।संघ के द्विवार्षिक अधिवेशन में प्रदेश अध्यक्ष अरविंद चौहान एवं प्रदेश महामंत्री मनोज अवस्थी के सामने कर्मियों ने विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। कर्मियों ने कहा कि कई मांगें शासन और विभाग में लंबित हैं। जिनके निस्तारण के लिए एकजुट होकर काम करना होगा। अधिवेशन में जिला कार्यकारिणी का गठन करते हुए प्रदीप पुरोहित को जिलाध्यक्ष, रविंद्र राणा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैलाश भट्ट को जिला मंत्री, रमेश भट्ट को संयुक्त मंत्री, जगदीश चमोली को आय व्यय निरीक्षक और भूपेंद्र सिंह को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।