Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 22 May 2022 2:30 pm IST

मनोरंजन

'कान्स' में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने लगाया ग्लैमर का तड़का, देखें यहां तस्वीरें...


इस साल का सबसे बड़ा फिल्मी इवेंट ‘कान्स’ में बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं। रेड कार्पेट पर दीपिका ने अपने हुस्न का जलवा बिखेरा। इस बीच दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी तीन अलग-अलग लुक्स के साथ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह बेहद हसीन नजर आ रही हैं।

पहले लुक में दीपिका ब्लैक कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं।  इसके साथ उन्होंने गले में डायमंड नेकपीस, डायमंड इयररिंग्स के साथ फर्स्ट फिंगर में रिंग पहनी हुई है।


वहीं दूसरे लुक में दीपिका पादुकोण प्रिंटेड शर्ट के ऊपर जैकेट को कैरी कर रखी हैं। इसके साथ उन्होंने बालों को हल्के वेवी कर्ल्स कर रखा है। साथ ही उन्होंने आंखों को स्मोकी आई लुक दे रखा है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

इस तीसरे लुक में दीपिका पिंक बटन वाली स्कर्ट के साथ व्हाइट शर्ट पहन रखी हैं। और साथ ही लुक को पूरा करने के लिए एक छोटा ब्लैक बैग कैरी किया है।