अल्मोड़ा : कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास ने शुक्रवार को अल्मोड़ा के सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि सरकार परिवहन निगम का ढांचा मजबूत करने का काम कर रही है। कहा कि कोरोनकाल से पहाड़ में कई रूटों पर बसों का संचालन ठप चल रहा है, जिसे जल्द ही सुचारू किया जा रहा है। बताया कि सरकार जल्द ही डेढ़ सौ इलेक्ट्रिक, 30 सीएनजी और 30 साधारण बस खरीदने वाली है। इससे लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा। बताया कि राज्य के तमाम डिपो को आधुनिक बनाने का काम भी शुरू कर दिया गया है। इस मौके भाजपा जिलाध्यक रवि रौतेला और नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी आदि भी मौजूद रहे।