दिल्ली के ग्रीन सर्कल एनजीओ ने बुधवार को सातताल झील में सफाई अभियान चलाया। इसमें कर्नाटक, तमिलनाडु, दिल्ली, यूपी और हरियाणा से पहुंचे लोगों ने शिरकत की।लोगों ने झील में फैली गंदगी को साफ किया। साथ ही बोतलें व पॉलीथिन को भी झील से हटाया। आफताब अहमद, सुशील शर्मा, मनमोहन सहित 18 स्वयंसेवकों ने अभियान में हिस्सा लिया। संस्था की ओर से नेचर कैंप का भी आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत नेचर वॉक, सांस्कृतिक गतिविधियां भी आयोजित की जा रही हैं।