Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 4 Dec 2021 5:20 pm IST


सितारगंज में करोड़ों की लागत से बनेंगी सौ से अधिक सड़कें, नाली


सितारगंज। नगर पालिका में बोर्ड की बैठक में करोड़ों की लागत से सौ से अधिक सड़क और नालियां बनाने के प्रस्तावित पारित हुए। पालिकाध्यक्ष हरीश दुबे ने कहा कि लॉकडाउन की वजह से नगर में विकास कार्यों की गति धीमी पड़ गई थी लेकिन अब जल्द ही पारित सड़कों और नालियों का निर्माण कराया जाएगा। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि लॉकडाउन से पूर्व नगर पालिका ने 150 से अधिक सड़कों और नालियों का निर्माण करवाया। लॉकडाउन लगने से पालिका की ओर से नगर में विकास कार्य कराए जाने में परेशानी हुई। अब सभी वार्डों में तेजी से विकास कार्य कराए जाएंगे।