Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 9 Aug 2022 3:47 pm IST


डीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया तिरंगा यात्रा को रवाना


बागेश्वर : बागेश्वर में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत मंगलवार को सहकारिता विभाग के तत्वाधान में नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा विभास भवन से प्रारंभ होकर तहसील रोड, एसबीआई तिराहा, स्टेशन रोड़ होते हुए कोतवाली पर समाप्त हुई। जिलाधिकारी रीना जोशी ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा हर घर तिरंगा के साथ एकता का परिचय दें। शहीदों के त्याग और बलिदान से हमें आजादी मिली है। उसको बरकरार रखने के लिए हम अपने दायित्व का ईमानदारी से निर्वहन करें। जिलाधिकारी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान हमारे लिए किसी त्योहार से कम नहीं हैं। हमें अपने वीर सपूतों द्वारा किए गए त्याग को नहीं भूलना चाहिए। सभी को मिलकर एक पर्व के तरह अपने घरों पर तिरंगा झंडा फहराना चाहिए। जिलाधिकारी ने सभी जनपदवासियों से आह्वान किया वे 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों में तिरंगा अवश्य फहराएं और पूरे विश्व के सामने अखंड भारत का उदाहरण पेश करें।