Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 2 Mar 2023 3:00 am IST

राजनीति

नगालैंड : आज इन चार स्थानों पर शांतिपूर्ण ढ़ग से हो रहा है मतदान, 2 मार्च को आएंगे परिणाम...


नगालैंड में 27 फरवरी को विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान में गड़बड़ी की शिकायत की गयी थी। जिसके बाद चार मतदान केंद्रों पर आज सुबह से मतदान कराए गए। 

चुनाव अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि, पुनर्मतदान जुन्हेबोटो निर्वाचन क्षेत्र के न्यू कॉलोनी मतदान केंद्र, सानीस निर्वाचन क्षेत्र के पांगती वी, तिजित निर्वाचन क्षेत्र के जाबोका गांव और थोनोकन्या निर्वाचन क्षेत्र के पाथसो ईस्ट विंग में हो रहा है। मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है।

उत्तर पूर्वी के राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में 2 मार्च को कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती होगी। नागालैंड और मेघालय में 27 फरवरी को विधानसभा चुनाव हुए थे जबकि, त्रिपुरा में 16 फरवरी को मतदान हुआ था। तीनों राज्यों के नतीजे दो मार्च को एक ही दिन घोषित किए जाएंगे। 

वहीं हिंसा की छुपटुप घटनाओं के बीच त्रिपुरा में करीब 89.95 फीसदी मतदान हुआ था। जबकि, नागालैंड में कुल 84 फीसदी और मेघालय में 76.27 फीसदी मतदान हुआ था। तीनों ही राज्यों में विधानसभा की 60-60 सीटें हैं। त्रिपुरा में 31 महिला उम्मीदवार सहित 259 प्रत्याशी मैदान में हैं। 

जबकि नगालैंड में 4 महिला प्रत्याशियों सहित 184 प्रत्याशी मैदान में थे, लेकिन भाजपा के एक प्रत्याशी के निर्विरोध चुने जाने से यहां पर 59 सीटों पर मतदान हुआ। जबकि मेघालय में भी 60 सीटें हैं, लेकिन यहां पर भी एक प्रत्याशी के निधन के कारण 59 सीटों पर ही मतदान हुआ।