Read in App


• Sat, 30 Sep 2023 3:37 pm IST


कॉरीडाेर के मुद्दे पर व्यापारियों के साथ रहेगी कांग्रेस : माहरा


हरिद्वार। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि धर्मनगरी में कॉरीडोर के मुद्दे पर कांग्रेस व्यापारियों के साथ है। अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों में जो डर का माहौल बनाया जा रहा है, उसके खिलाफ कांग्रेस व्यापारियों के हितों के लिए लड़ेगी।मायापुर स्थित यूनियन भवन में हुए गढ़वाल मंडल के जिलाध्यक्षों और मंडल अध्यक्षों के सम्मेलन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पूरे प्रदेश में जिला सम्मेलनों का आयोजन अक्तूबर-नवंबर में किया जाएगा। जिसमें बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को भाजपा की केंद्र और प्रदेश की जन विरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।कहा कि मणीपुर, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का अपमान, किसानों के बाढ़ से हुए नुकसान का मुआवजा नहीं मिलने जैसे मुद्दों समेत अंकिता भंडारी हत्या केस, केदारनाथ में हुई सोने की चोरी, जोशीमठ के बिगड़ते हालात, आपदा व डेंगू की स्थिति का सही से प्रबंधन न करने को जनता के बीच रखा जाएगा।
कहा कि सरकार और प्रशासन सरकारी सपंत्ति पर अतिक्रमण के नाम पर परेशान कर रहा है।