Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 2 Mar 2022 4:48 pm IST

मनोरंजन

महाबलेश्वर में होगी शाहिद कपूर की बहन की शादी


अभिनेता पंकज कपूर की बेटी और शाहिद कपूर की बहन सना कपूर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। इस बात की जानकारी उनके पिता पंकज कपूर ने दी है। बता दें की सना महाबलेश्वर में बुधवार को अभिनेता मनोज पाहवा और सीमा पाहवा के बेटे मयंक पावहा के साथ शादी के बंधन में बंधेंगी। सना को अपने भाई शाहिद के साथ फिल्म 'शानदार' में देखा गया था।  पंकज ने हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में कहा कि, "मैं इस बारे में ज्यादा बात नहीं करना चाहता हूं। लेकिन हां मेरी बेटी की शादी हो रही है और यह सब उसी के बारे में है।" बता दें की मंगलवार को दोनों की हल्दी और मेहंदी की रस्में हुईं। जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वहीं बॉलीवुड अभिनेता विवान शाह ने अपनी बहन सना कपूर को बधाई देते हुए, सना के प्री-वेडिंग फंक्शन से एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया और लिखा, "बधाई हो सना कपूर और मयंक पाहवा। लव यू ऑल.... बा को आपके ऊपर गर्व होगा सन्नु।" इस वीडियो में सना और मयंक को ढोल का मजा लेते हुए देखा जा सकता है।साथ ही  सना और मयंक दोनों ने ढोल पर डांस भी किया।