Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 16 Feb 2023 11:05 am IST


सुस्ती को रखना चाहते हैं खुद से दूर ? उठते ही करें ये योगासन


सुबह के वक्त उठना कई सारे लोगों के लिए मुश्किल भरा होता है। लेकिन हेल्दी रहने के लिए जरूरी है कि सही लाइफस्टाइल को फॉलो किया जाए। इससे शरीर को एनर्जी मिलती है। सुबह के वक्त अगर आप इन योगासन को डेली रूटीन में शामिल करते हैं तो दिनभर सुस्ती नहीं रहती और काम में मन लगता है। साथ ही ये योगासन शरीर को यंग रखने में भी मदद करते हैं। तो चलिए जानें कौन से हैं योगासन।

ताड़ासन- ताड़ासन करने से ना केवल शरीर स्ट्रेच होता है बल्कि ये पैरों को मजबूती भी देता है। इसे करने के लिए सबसे पहले खड़े हो जाएं गर्दन को बिल्कुल सीधा रखें। अब दोनों हाथों को ऊपर करें और सांस अंदर भरें। फिर धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए हाथों को नीचे की तरफ ले जाएं और साथ में कमर से झुकते हुए पैर के अंगूठे को छुएं। करीब 10 से 15 बार इस आसन को करें।

वृक्षासन- वृक्षासन पढ़ने वाले बच्चों के लिए बहुत फायदेमंद हैं। इसे करने से दिमाग एकाग्रचित्त रहता है और पढ़ाई में मन लगता है। इसे करने के लिए खड़े हो जाएं और बांए पैर को उठाकर दाएं पैर पर टिकाएं। हाथों को ऊपर की ओर करते हुए हथेलियों को मिलाएं। कुछ देर इसी अवस्था में रहने के बाद सामान्य हो जाएं। यहीं क्रिया दूसरे पैर के साथ भी दोहराएं। 

पद्मासन- पद्मासन को करने के लिए मैट पर बैठ जाएं। पैरों को मोड़ लें। फिर हाथों को घुटनों के ऊपर रखें और आंख बंद कर सांस लें। इस दौरान पूरा ध्यान आईब्रो के बीच पर केंद्रित करें। इस आसन को करने से स्ट्रेस और तनाव कम होता है। जिससे मन को शांति मिलती है और गुस्सा कम आता है।