Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 26 Jul 2022 7:00 am IST


राष्ट्रपति भवन में नहीं अब इस बंगले में रहेंगे पूर्व राष्ट्रपति कोविंद, जानें...


देश की नई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बन चुकी हैं। जहां रामनाथ कोविंद का राष्ट्रपति कार्यकाल पूरा हुआ। अब कोविंद को जनपथ रोड स्थित बंगला दिया जाएगा। जिसमें वह रहेंगे।  

दरअसल, द्रौपदी मुर्मू के भारत के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद कोविंद राष्ट्रपति भवन छोड़ अपने नए आवास पहुंचे हैं।
अब कोविंद पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के बंगले में रहेंगे। पासवान के निधन साल 2020 में हुआ था। उससे पहले करीब तीन दशक तक वह 12 जनपथ स्थित इस बंगले में रहे।
उनके बेटे चिराग पासवान ने नोटिस मिलने के बाद अप्रैल में  उन्होंने बंगला खाली कर दिया था। फिलहाल अब इस बंगले को राष्ट्रपति के आवास के रूप में तैयार किया गया है।