Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 25 Nov 2021 5:12 pm IST


105 नशीले इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार


पुलिस ने रुद्रपुर में एक युवक को 105 नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है। रुद्रपुर में मंगलवार की रात पुलिस संदिग्धों और नशे के खिलाफ चेकिंग अभियान चला रही थी। इंदिरा चौराहे के पास रंपुरा थाना क्षेत्र निवासी सेवाराम को पकड़ा। उसके बैग से नशे के 105 इंजेक्शन बरामद हुए। सूचना पर सीओ सिटी अमित कुमार भी मौके पर पहुंच गए। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने ये इंजेक्शन रुदपुर के एक युवक से खरीदे थे। सीओ ने पुलिस कर्मियों को नशे की रोकथाम के लिए व्यापक स्तर अभियान चलाने के निर्देश दिए।