Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 8 Apr 2022 12:55 pm IST


विश्व स्वास्थ्य दिवस पर भाजपाईयों ने मरीजों को फल बांटे


भाजपापाइयों ने विधायक किशोर उपाध्याय के नेतृत्व में जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण करने के साथ ही अस्पताल परिसर में सफाई अभियान चलाया। दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग ने विभिन्न स्कूलों में कर्मचारी-अधिकारियों की मदद से जागरूकता अभियान चलाकर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की।विश्व स्वास्थ्य दिवस की मौके पर जनपद मुख्यालय पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। जिसके तहत भाजपाइयों ने जिला अस्पताल बौराड़ी पहुंचकर विभिन्न वार्डों में मरीजों व तिमारदारों को फल वितरित किये। उसके बाद अस्पताल परिसर में व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाकर अस्तपाल के विभन्न क्षेत्रों में सफाई कार्यक्रम चलाया। इस मौके पर टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने सभी स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की अपील करते हुये मरीजों का हाल-चाल जाना। दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग ने जागरूकता कार्यक्रम चलाये। विद्या मंदिर ढुंगीधार सहित कई विद्यालयों में स्वास्थ्य कर्मियों ने जागरूकता कार्यक्रम चलाकर स्वास्थ्य के प्रति छात्रों व अभिभावकों को जागरूक किया। इस मौके पर सीएमओ कार्यालय में गोष्ठी का आयोजन करने के बाद जागरूकता रैली भी निकाली गई। फल वितरण कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, महामंत्री गोविंद रावत, प्रमुख सुनीता देवी सहित दर्जनों मौजूद रहे।