Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 20 May 2023 12:01 pm IST


यूपी में 11 IPS अधिकारियों के तबादले, प्रशांत कुमार को SIT का अतिरिक्त प्रभार


लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात 11 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें चार डीजी और आठ एडीजी रैंक के हैं। 1990 बैच के आईपीएस प्रशांत कुमार को विशेष पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था के साथ विशेष पुलिस महानिदेशक एसआईटी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं, रेणुका मिश्रा डीजी प्रशिक्षण बनाई गई हैं।

देखिए लिस्‍ट



छह जिलों के जेल अधीक्षकों का भी तबादला

इससे पूर्व शुक्रवार को प्रदेश में छह जिलों के जेल अधीक्षकों का भी ट्रांसफर किया गया। ब्रजेंद्र सिंह लखनऊ के आदर्श कारागार के अधीक्षक बनाए गए तो वहीं, गोविंद राम शर्मा को हमीरपुर का जेल अधीक्षक बनाया गया है। लिस्‍ट में देखिए किसे मिला, कहां का प्रभार...