Read in App


• Thu, 10 Jun 2021 6:23 pm IST


विस्थापित परिवारों व टिहरी शहर की बड़ी समस्याओं का हुआ समाधान


टिहरी-टिहरी विधायक डा धन सिंह नेगी ने कहा कि 2012 से 2017 तक तत्कालीन प्रदेश सरकार बांध विस्थापितों के समाधान के लिए एक इंच भी आगे नहीं बढ़ी। जिसका परिणाम रहा कि बांध विस्थापितों के मामले लटकते रहे। आज अथक प्रयास के साथ 2021 में केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय के साथ बैठक कर जिले के 415 बांध प्रभावित पात्र विस्थापितों का मामला समाधान के कगार पर हैं। इन परिवारों को लगभग 83 लाख की धनराशि प्रत्येक विस्थापित परिवार के हिसाब से दी जायेगी। जिसे और अधिक बढ़ाने की मांग की जा रही है।