Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 22 Mar 2022 4:46 pm IST

राजनीति

फिर ली भरत सिंह चौधरी ने संस्कृत में शपथ


रुद्रप्रयाग: रुद्रप्रयाग विधानसभा से दूसरी बार रिकार्ड मतों से विजयी विधायक भरत सिंह चौधरी ने दूसरी बार भी विधानसभा में संस्कृत भाषा में शपथ ली। संस्कृत को बढ़ावा देने के लिए उनकी यह पहल दूसरी बार भी जारी रही। वर्ष 2017 में भी उन्होंने अपने शपथ ग्रहण समारोह के दौरान संस्कृत में शपथ ली थी। जबकि इस बार भी उन्होंने शपथ के लिए संस्कृत भाषा ही चुनी। विधायक के संस्कृत को बढ़ावा देने के लिए की जा रही पहल का संस्कृत से जुड़े विद्धान एवं शिक्षक-कर्मचारियों ने खुशी व्यक्त की।