Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 25 Nov 2022 6:26 pm IST

वीडियो

राजेंद्र नगर में सड़क पर हुए अतिक्रमण को लेकर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई



शुक्रवार को नगर निगम देहरादून ने कोलागढ़ रोड होटल चटनी मेरी के सामने कोम्पलेक्स मालिकों द्वारा सड़क पर अतिक्रमण करने को लेकर कार्रवाई की। कार्रवाई में अतिक्रमण को सही मान कर ध्वस्त किया गया। दरअसल काम्प्लेक्स के मालिक सुशीला देवी , अर्पणा सिंह आदित्य सिंह और राजेश कुमार ने नगर निगम के नाले व सड़क में अतिक्रमण किया था। आज अतिक्रमण को लेकर हुई कार्रवाई का पार्षद कोमल वोहरा व कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीप वोहरा ने  स्वागत किया। उन्होंने कहा कि विगत 17 नवम्बर को कॉम्प्लेक्स स्वामी आदित्य सिंह , राजेश कुमार , सुश्री अर्पणा सिंह ने पार्षद कोमल वोहरा , दीप वोहरा व सफाई कर्मचारी गणो से हाथापाई और गालीगलोच के साथ ही जाती सूचक शब्दों का प्रयोग किया था। उसके उपरांत २ से ३ दिन बाद भाजपा नेता के साथ जाकर पुलिस द्वारा फर्जी मुक़दमे करवाए गए। उसके लिए कोर्ट में पूरी लड़ाई लड़ी जाएगी। आज का दिन हर वो पार्षद के लिए बड़ा होगा जो अतिक्रमण का विरोध करता है I