Read in App


• Wed, 12 May 2021 4:49 pm IST


रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस



रामकृष्ण मिशन सेवा भाव का पर्याय -जिलाधिकारी                           
हरिद्वार । श्री रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम कनखल में विश्व नर्सिंग दिवस उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए जिलाधिकारी  सी.रविशंकर ने कहा कि रामकृष्ण मिशन कोरोना के संकट काल में समर्पित भाव से सेवा कर मानवता का परिचय दे रहा है। रामकृष्ण मिशन सेवा भाव का पर्याय है। उन्होंने विश्व की पहली नर्स और सेवा भाव को समर्पित फ्लोरेंस नाइटिंगेल का भावपूर्ण स्मरण करते हुए कहा कि वे महामानव थी। उन्होंने लड़कियों को नर्सिंग के माध्यम से सेवा के लिए प्रेरित किया।

रविशंकर ने कहा  स्वामी विवेकानंद के नर सेवा नारायण सेवा के धयेय वाक्य को  रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम धरातल पर चरितार्थ कर रहा है। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम द्वारा संचालित कोविड-19 वार्ड का निरीक्षण किया और मरीजो और उनके  परिवार के लोगों को  बीईंग भागीरथी सामाजिक संस्था की तरफ से फल और गीता महा ग्रंथ वितरित किए गए। जिला अधिकारी सी. रविशंकर कोरोना के उन मरीजों से भी मिले जो ठीक होकर अस्पताल से अपने घर सकुशल जा रहे थे ।             
रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम के सचिव स्वामी नित्यशुद्धानंद महाराज ने कहा कि रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम कोरोना के संकट काल में बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करा रहा है ।           

कार्यक्रम के संयोजक स्वामी दयाधिपानंद महाराज(डॉ शिवकुमार)ने कहा कि कोरोना संकट काल में रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम कोविड वार्ड  में 150 बिस्तरों का कोविड अस्पताल संचालित कर रहा है। इसके अलावा अस्पताल में आपातकालीन सेवाएं और आईसीयू की सुविधाएं भी संचालित की जा रही हैं । 
इस अवसर पर नर्सिंग विभाग की निर्देशिका श्रीमती मिनी  योहान्नन ने अतिथियों का स्वागत किया। इस  मौके  पर स्वामी उमेश्वरानंद मंजू महाराज ,स्वामी जगदीश महाराज, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ समीर चौधरी ,डॉ कुलदीप ,डॉ अर्जुन सिंह ,डॉक्टर दीपक , बीईंग भागीरथी के अध्यक्ष शिखर  पालीवाल ,गैर चिकित्सीय स्टाफ के गोकुल कुमार सिंह,अमरजीत सिंह, सुधीर चौधरी  आदि उपस्थित थे