Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 1 Mar 2023 1:30 pm IST

मनोरंजन

सपना चौधरी ने भोजपुरी गाने पर किया शानदार डांस, अदाओं पर मर मिटे लोग


सपना चौधरी हरियाणवी गानों पर जबरदस्त डांस करती हैं। उनकी एक-एक अदा पर लोग जान छिड़कते हैं। सपना चौधरी का हर डांस वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड होते ही वायरल हो जाता है। हरियाणवी गानों के साथ ही सपना चौधरी भोजपुरी गानों पर भी शानदार डांस करती हैं। उन्होंने भोजपुरी गानों पर जब-जब भी कमर लचकाई, फैन्स  उन्हें देख कर होश गंवा बैठे। 
 इन दिनों देशी क्वीन का एक भोजपुरी गाना इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। इस भोजपुरी डांस वीडियो वे एकदम नए अवतार में नजर आईं है। वीडियो में सपना पीले रंग के लहंगे के साथ गुलाबी चोली को पेयर करती हुई नजर आई हैं।  इस अंदाज में सपना चौधरी ने अपने डांस से तो लोगों का दिल जीता ही एक्सप्रेशन्स भी कमाल के दिए।   वहीं उनके पीछे बहुत सी डांसर डांस करती हुईं भी दिखाई दे रही हैं।  ये गाना vyrlbhojpuri नाम के इंस्टाग्राम से शेयर किया गया है। इसके साथ कैप्शन में लिखा है- पूरा जमाना सपना चौधरी का दीवाना।  इस हैंडल पर उनके इस डांस वीडियो को अब तक ढाई लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं।  सपना चौधरी का ये नया भोजपुरी स्टाइल उनके फैन्स को बहुत पसंद आ रहा है।