Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 25 Aug 2022 5:30 pm IST

मनोरंजन

फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का तीसरा गाना 'डांस का भूत' रिलीज, इश्क का पेच लगाते दिखे रणबीर


एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म अपकमिंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का तीसरा गाना 'डांस का भूत' आज रिलीज हो गया है। इससे पहले फिल्म के दो और गाने- 'केसरिया' और 'देवा देवा' रिलीज किए जा चुके हैं।

जिसे फैंस ने खूब पसंद भी किया। इस गाने में रणबीर काफी शानदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। गाने के शुरुआती बोल, 'नाचेगा दीवाना। देखेगा जमाना...' है।

फिलहाल आपको बता दें कि फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' 9 सितंबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।