Read in App


• Sun, 21 Feb 2021 10:31 pm IST


पेड़ से लटका मिला 52 वर्षीय व्यक्ति, नहीं हुई शिनाख्त


देहरादून। लगभग 52 वर्षीय एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिलने की सूचना के बाद से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए शिनाख्त  की प्रयास कर रही है। रायवाला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र अंतर्गत ठाकुरपुर क्षेत्र के जंगल में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका है। फोर्स मौके पर पहुंचा तो देखा एक व्यक्ति का शव जंगल में पेड़ पर लटका हुआ है जिसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। शव का मौके पर पंचायत नामा भर शव को शिनाख्त हेतु 72 घंटे  के लिए एम्स अस्पताल ऋषिकेश मोर्चरी में रखा गया है। शव की शिनाख्त हेतु डी0सी0आर0बी0 माध्यम से आर0टी0 सेट पर जनपद एवं गैर जनपद प्रचार किया गया है।