विवेक बिंद्रा का जन्म 5 अप्रैल 1978 को दिल्ली, भारत में हुआ था | जब इनकी उम्र महज ढाई साल थी तब इनके पिता की मृत्यु हो गई थी, इनके पिता के निधन के बाद इनकी माता इनसे अलग हो गई और दूसरी शादी कर ली | विवेक बिंद्रा का पालन पोषण इनके चाचा ने किया |
इनका जन्म एक समान्य परिवार में हुआ था इनका जीवन बहुत ही संघर्ष पूर्ण रहा आप अंदाजा लगा सकते हैं की जिस बच्चे के पिता की मृत्यु हो गई हो और माता ने भी साथ छोड़ दिया हो वो भी ढाई साल की उम्र में, जिस उम्र में बच्चे अपने माता-पिता से कुछ सीखते है उस उम्र में अनाथ हो जाना कितनी दुख:द घटना हैं |
डॉ. विवेक बिंद्रा ने शुरूआती पढाई समान्य विद्यालय से किया हैं इसके बाद वे Xavier college से 1999-2001 में BBA की पढाई की , MBA की पढाई करने के लिए उनके पास पैसे नही थे और उनका मन पढने को था इसी बिच उन्होंने पढाई करने के लिए लोन लिया और नोएडा Amity Business ColLege से MBA किया यहाँ सन 2001 से 2005 तक पढाई की |
विवेक बिंद्रा ने सन्यासी की जिन्दगी त्यागी तो उन्होंने नौकरी न करते हुए खुद को कॉर्पोरेट कंसल्टेंट और बिजनेस कोच के रूप में विकसित किया और छोटी बड़ी हर कम्पनियों के सलाहकार के रूप में कार्य करने लगे थे |
कॉर्पोरेट कंसल्टेंट में इन्होने लगभग 10 से 11 साल तक काम किया इतने समय काम करने के बाद बिजनेस के सभी नियमों के बारें में बहुत अच्छे से जानकारी हो गई थी | अपने ज्ञान को लोगो के बिच शेयर करने के लिय उम्होने सोशल मिडिया का सहारा लिया और सन 2013 में एक youtube चैनल बनाया जिसका नाम Dr. Vivek Bindra Motivationl Speaker रखा |
विवेक बिंद्रा इस चैनल पर बिजनेस और मोटिवेशन से सम्बंधित विडिओ बनाकर अपलोड करना शुरू कर दिया, दमदार content के कारण इनके विडियो को लोग काफी पसंद करने लगे और देखते ही देखते इनका विडियो वायरल हो गया |
इस चैनल के आज करोड़ों में सब्सक्राइबर हैं, सब्सक्राइबर की संख्या 15.2 मिलियन हैं ( जनवरी 2021 तक ) यह चैनल दुनिया का नम्बर 1 बिजनेस चैनल हैं | लोग इनके विडियो को बहुत ज्यादा बेसब्री से लोग इंतजार करते हैं और बहुत ज्यादा प्यार भी देते हैं | आज के समय में social मीडिया के हर प्लेटफ़ॉर्म पर इनके विडियो मिलते हैं जिसे कोई भी व्यक्ति देख सकता हैं |