Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 3 Nov 2022 3:30 pm IST

मनोरंजन

प्रियंका ने मरीन ड्राइव पर किससे कहा- मैंने तुम्‍हें मिस किया? वीडियो हो रहा वायरल


एंटरटेनमेंट डेस्‍क: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जोनस लगभग तीन साल बाद भारत वापस लौटी हैं। ऐसे में वह मुंबई में अपना खास समय बिता रही हैंइस बीच एक्‍ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो मुंबई आने के बाद मरीन ड्राइव पहुंची और वहां खूब मस्ती की।

प्रियंका चोपड़ा इस वीडियो में व्हाइट कलर की ड्रेस और ब्लैक सन ग्लासेस में काफी स्टाइलिश लग रही हैं। मस्ती करते हुए वह अलग-अलग अंदाज में पोज भी दे रही हैं। प्रियंका ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि वह मुंबई को काफी मिस कर रही थीं। वहीं, अभिनेत्री के फैंस इस वीडियो पर खूब प्‍यार लुटा रहे हैं।