Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 10 Feb 2023 4:00 am IST

नेशनल

कांग्रेस की विधान परिषद सदस्य पर किया था हमला, 40 साल का युवक गिरफ्तार...


महाराष्ट्र विधान परिषद में कांग्रेस की सदस्य प्रज्ञा राजीव सातव पर कथित तौर पर हमला करने वालों का पुलिस ने पता लगा लिया है। 

पुलिस ने मामले में 40 साल के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। सातव के गृह जिले हिंगोली में हुई घटना को लेकर उन्होंने ट्वीट किया था। प्रज्ञा सातव ने ट्वीट किया था कि, आज कलामनूरी गांव के कसबे धवंदा में मुझ पर हमला किया गया। एक अज्ञात व्यक्ति ने पीछे से मुझ पर हमला किया। यह मुझे चोट पहुंचाने का गंभीर प्रयास था और मेरी जान को खतरा है। 

बताते चलें कि, प्रज्ञा कांग्रेस के दिवंगत नेता राजीव सातव की पत्नी हैं।