Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 7 Oct 2022 5:18 pm IST


टनकपुर के व्यायाम शिक्षकों को सम्मानित किया


चंपावत : नवयुवक रामलीला कमेटी की तरफ से बीते गुरुवार देर शाम गांधी मैदान में  व्यायाम के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। खेल समन्वयक ललित मोहन भट्ट, चंद्र सिंह खोलिया, रचित वल्दिया, कल्पना आर्य, ममता बिष्ट को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। ये सभी व्यायाम शिक्षक अपने अपने क्षेत्र के राष्ट्रीय खिलाड़ी रह चुके हैं।साथ ही अपने विद्यालय के छात्रों को राज्य व राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिताओं में भाग करते आ रहे है।कमेटी अध्यक्ष नीरज सिंह,श्री गौरव गुप्ता, संजय गर्ग,श्री नितिन गुप्ता,श्रीमती प्रतिभा अग्रवाल ने शुभकामनाएं दी।