Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 28 Mar 2022 7:30 am IST


पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल : मंत्रियों को विभागों के बटवारे में अभी लगेगा वक्त


उत्‍तराखंड में पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल के सदस्यों को विभागों के बटवारे के लिए अभी इंतजार करना होगा। 29 मार्च से प्रस्तावित तीन दिनी विधानसभा सत्र के बाद मंत्रियों को विभागों का वितरण हो सकता है।

सत्र को देखते हुए सरकार ने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को विधायी एवं संसदीय कार्य का जिम्मा सौंपा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 28 मार्च को गोवा में मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।