Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 18 Nov 2022 5:09 pm IST

खेल

IND vs NZ : बारिश के बीच 'फुटवॉली' खेलते दिखे दोनों टीमों के खिलाड़ी


भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच आज वेलिंग्टन में खेला जाना था। हालांकि, भारी बारिश की वजह से मैच को रद्द कर दिया गया। भारी बारिश के बीच मिले समय का भारत और न्यूजीलैंड के खिलाड़ी लुत्फ उठाते दिखे। इस दौरान उन्होंने इंडोर फुटवॉली का लुत्फ उठाया। नेट की जगह खिलाड़ियों ने कुर्सी का इस्तेमाल किया। ऐसे में भारत और न्यूजीलैंड के खिलाड़ी बारिश की वजह से मिले समय के दौरान फुटवॉली का आनंद लेते दिखे। फुटवॉली का खेल फुटबॉल और वॉलीबॉल को मिलाकर बनाया गया है। ब्राजील से यह खेल पूरी दुनिया में फैला। फुटवॉली बीच वॉलीबॉल और फुटबॉल से मिलकर बना है। इसमें वॉलीबॉल की तरह हाथ का नहीं बल्कि पैर और शरीर का इस्तेमाल करना होता है। गेंद नीचे नहीं गिरनी चाहिए।इस दौरान दो टीमें बनीं। एक टीम में भारत के युजवेंद्र चहल, संजू सैमसन और न्यूजीलैंड के ईश सोढ़ी दिखे। वहीं, दूसरी टीम में न्यूजीलैंड के फिन एलेन, टिम साउदी और कीवी टीम के फीजियो दिखे। न्यूजीलैंड के कुछ खिलाड़ियों ने अलग से भी इस खेल का आनंद लिया। पिछले कुछ सालों में क्रिकेट प्लेयर्स के बीच फुटवॉली का क्रेज बढ़ा है।