Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 21 Aug 2021 1:51 pm IST


सद्भावना दौड़ में दौड़े युवक-युवतियां


पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्म दिवस पर कांग्रेसजनों ने श्रद्धांजलि देते हुए सद्भावना दौड़ का आयोजन किया। सिमली से कर्णप्रयाग छह किमी दौड़ युवक वर्ग में नितिन भंडारी, दूसरे स्थान पर आशीष सिंह व विक्रम सिह तृतीय रहे। जबकि युवती वर्ग में अर्चना प्रथम, मनीषा व दिव्या रावत ने तीसरा स्थान हासिल किया। शुक्रवार को बारिश के बीच सद् भावना दौड़ में 233 युवक व 35 युवतियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाले को 2100 नकद व ट्राफी, द्वितीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले को 1100 व तृतीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 500 नकद राशि प्रदान की इस मौके पर पूजा भंडारी को भी सम्मानित किया गया।