Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 26 Jul 2022 6:00 pm IST


अमरनाथ गुफा के पास अचानक आई बाढ़, हजारों लोगों का किया गया रेस्क्यू


अमरनाथ की गुफा के आसपास में हो रही लगातार बारिश से एक बार फिर गुफा में बाढ़ आ गई है। गुफा के पास पहाड़ों में हो रही तेज बारिश के कारण आज फिर यहां जलाशयों और आसपास के झरनों में बाढ़ आ गई। जिसके देखते हुए तत्काल अलर्ट जारी किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार गुफा से अब तक करीब 4 हजार से अधिक तीर्थयात्रियों को सुरक्षित निकला लिया गया है। अभी स्थिति काबू में है। आपको बता दें कि इससे पहले बीती 8 जुलाई को अमरनाथ की गुफा के पास बादल फटा था। जिसमें पंद्रह लोगों की मौत हो गई थी और करीब 40 से अधिक लापता हो गए थे।