Read in App


• Thu, 15 Jul 2021 7:42 am IST


देहरादून नगर निगम की बोर्ड बैठक : मलिन बस्तियों के नियमतिकरण के प्रस्ताव को फिर किया पास


- नगर निगम देहरादून की बोर्ड बैठक में मलिन बस्तियों के नियमतिकरण के प्रस्ताव को फिर से पास कर शासन को भेजा गया। उक्त प्रस्ताव ब्रह्मपुरी वार्ड के पार्षद सतीश कश्यप की ओर से लगाया गया था।
बोर्ड बैठक में पार्षद सतीश कश्यप द्वारा देहरादून की मलिन बस्तियों का मुद्दा उठाया। क्योंकि उनके द्वारा मलिन बस्तियों का प्रस्ताव नगर निगम में दिया हुआ था।उस पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व में भी भाजपा सरकार बस्तियों को बचाने के लिए अध्यादेश लेकर आई थी।जिससे तीन साल पूरे होने वाले हैं। कहा कि नगर निगम की बोर्ड की बैठकों में मलिन बस्तियों के लोगों से वादा किया था कि नियमितीकरण किया जाएगा। इस पर ध्यान देते हुए कार्यवाही की जाए। राजपुर विधायक खजान दास ने पार्षद सतीश कश्यप के प्रस्ताव का समर्थन करते हुए कहा कि यह बहुत बड़ा विषय है। मलिन बस्तियों का अच्छा विषय कश्यप जी द्वारा रखा गया है। जिसके लिए हमारी सरकार ने पूर्व में भी बस्ती वासियों को राहत दी थी। इस बार भी बहुत जल्द इस विषय पर कार्रवाई होगी और इससे आगे बढ़कर बस्तियों को कैसे नियमित किया जाए उस पर भी सरकार काम कर रही है।