Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 20 Mar 2023 2:38 pm IST

मनोरंजन

इस दिन दीपिका कक्कड़ के घर आएगा नन्हा मेहमान, एक्ट्रेस ने किया डिलीवरी डेट का खुलासा


टेलीविजन एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ जल्द ही अपने घर में एक नन्हे मेहमान का स्वागत करने वाली हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और पति संग अपने बेबीमून की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अब दीपिका का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपना बेबी बंप  फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। साथ ही वीडियो में एक्ट्रेस ने अपनी डिलीवरी डेट का भी खुलासा किया।
वायरल इस वीडियो में एक्ट्रेस को मीडिया कर्मियों से बता करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में वह यह भी कहती नजर आ रही हैं कि बहुत जल्द हमारे घर में  किलकारियां गूंजने वाली है। इसी बीच किसी शख्स ने पीछे से 21 तारीख कहा और इस पर दीपिका ने हामी  भरी। ऐसे में अब फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि दीपिका का बच्चा 21 तारीख को दुनिया में आएगा।