Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 22 Jun 2022 11:25 am IST


उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा : मलबे में दबीं पांच महिलाएं, एक की मौत, तीन घायल


उत्तरकाशी : उत्‍तराखंड के उत्‍तरकाशी जिले के मोरी तहसील के फिताडी गांव मिट्टी निकालते समय पांच महिलाएं मलबे में दब गईं। इसमें एक महिला की मौत हो गई है।ग्रामीणों ने पांचों महिलाओं सुरी (30) पत्नी विद्वान सिंह, कस्तूरी (33) पत्नी ज्ञान सिंह, सुशीला (35) पत्नी रणवीर सिंह, विपिना (26) पत्नी रामलाल और राजेंद्री (45) पत्नी बहादुर सिंह को मबले से निकाल लिया है।इनमें से गंभीर रुप से घायल सुरी (30) पत्नी विद्वान सिंह की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी लाते समय मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस, पुलिस टीम, एसडीआरएफ टीम और राजस्व उपनिरीक्षक घटनास्थल के लिए रवाना हुए। जानकारी के मुताबिक यह घटना सुबह 7:30 बजे हुई। एक घायल विपीना देवी की हालत गंभीर बताई जा रही है। मोरी अस्पताल में भर्ती तीन घायलों को एयरलिफ्ट कर देहरादून भेजनी की तैयारी की जा रही है। जिला प्रशासन इसके लिए शासन स्तर पर बात कर रहा है।