Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 13 Feb 2023 12:00 am IST

अपराध

बंगाल में TMC महिला कार्यकर्ता का शव मिला, सियासी एंगल की भी जांच कर रही पुलिस


परगनास: बंगाल में साउथ 24 परगनास जिले में तृणमूल कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता का शव मिला। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान 48 वर्षीय सुचित्रा मंडल के तौर पर हुई है। मृतक के परिवार और स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला आलू के खेत देखने गई थी, जहां उसका खून से लथपथ शव मिला।

सुचित्रा मंडल की गर्दन पर चाकू के गहरे घाव थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर्स ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि अनजान लोगों ने धारदार हथियार का इस्तेमाल करके उसकी हत्या की थी। महिला की हत्या क्यों की गई, इसका अभी तक पता नहीं चला है। बता दें कि सुचित्रा लंबे समय से अपने क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस की एक्टिव सदस्य थीं। पुलिस सुचित्रा की मौत में राजनीतिक एंगल की भी जांच कर रही है।